Agristack UP;-सरकार द्वारा फार्म रजिस्ट्री किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य राज्य के किसानों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करना है। इस प्रणाली के तहत सभी किसानों के लिए एक किसान आईडी बनाई जाएगी।
✅किसान आईडी:-प्रत्येक पंजीकृत किसान को एक विशिष्ट पहचान पत्र दिया जाएगा।
✅यह पहचान पत्र सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किसान की पहचान के रूप में काम करेगा।
फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य:-
✅फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य किसानों का केंद्रीकृत डिजिटल डेटाबेस बनाना।
✅सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ सही और पात्र किसानों तक पहुँचाना।
✅धोखाधड़ी और दोहराव को रोकना।
डिजिटल एकीकरण:-
✅ किसान आईडी को आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड और बैंक खाते के विवरण से जोड़ा जाएगा।
✅ इससे योजनाओं की ट्रैकिंग और लाभ वितरण आसान हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश किसान आईडी के फायदें
✅ इसके द्वारा किसान सब्सिडी, मुआवजा, और अन्य वित्तीय सहायता सीधे किसान के बैंक खाते में जमा होगी।
✅ फार्मर रजिस्ट्री से किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, और कृषि ऋण जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
✅ यह प्रणाली भ्रष्टाचार को कम करती है और लाभ सही किसानों तक पहुंचाती है।
फार्मर रजिस्ट्री के लिए पात्रता क्या है
✅ उत्तर प्रदेश का कोई भी किसान जो ज़मीन का मालिक है या खेती करता है, वह फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण करा सकता है।
✅ राज्य की नीति के अनुसार बटाईदार और पट्टेदार किसान भी पंजीकरण करा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in को को बनाया गया है। जिसको सरकार द्वारा किसानों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यह पोर्टल “Agristack Kisan Registration” के लिए है जो उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए डिजिटलीकरण भीम का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण करने का तरीका
- सबसे पहले UP Farmer Registry Portal पर जाएं।
- इसके बाद “पंजीकरण करें” (Register Now) पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन करें।
- इसके बाद व्यक्तिगत, बैंक और भूमि संबंधी जानकारी भरें।
- अब यहाँ अपने आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और Submit करें।
- पंजीकरण के बाद आपको Farmer ID प्राप्त होगी।
CSC केंद्र के माध्यम से किसान पंजीकरण कैसे करें?
- CSC केंद्र पर किसान पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं।
- CSC केंद्र जाते समय आवश्यक दस्तावेज़ (आधार, खसरा-खतौनी, बैंक डिटेल) अपने साथ ले जाएं।
- अब CSC ऑपरेटर UP Farmer Registry Portal पर आपकी जानकारी दर्ज करेगा।
- CSC केंद्र ऑपरेटर द्वारा OTP वेरिफिकेशन और दस्तावेज़ अपलोड के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा होगा।
- जिसके बाद आपको एक यूनिक फार्मर आईडी प्राप्त होगी।
रजिस्ट्री फार्मर में पंजीकरण कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
रजिस्ट्री फार्मर में पंजीकरण कराने के लिए किन आवश्यक दस्तावेज़ो आवश्यकता होती है वह सभी नीचे की और दिए गए है:
- आधार कार्ड
- भूमि रिकॉर्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Farmer Registry Direct Links
उतार प्रदेश | मध्य प्रदेश | बिहार | महाराष्ट्र |
तमिलनाडु | असम | हरयाणा | आंध्र प्रदेश |
गुजरात | राजस्थान | ओडिशा | छत्तीसगढ |
📞 हेल्पलाइन नंबर
अधिक जानकारी के लिए 1800-180-1551 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।