Bihar Board 12th 10th Result 2025 : बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक @results.biharboardonline.com
Bihar Board 12th 10th Result 2025
Bihar Board Result Live:बिहार बोर्ड के 10वीं या 12वीं परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह आर्टिकल आपके लिए ही है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों बच्चे बिहार बोर्ड 12वीं और 10वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट का नाम सुनते ही थोड़ी टेंशन होती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस रिजल्ट से जुड़ी सारी बातें बताएंगे।
आप सभी तो जानते है कि बिहार बोर्ड हर साल तेजी से परीक्षा आयोजित करता है और रिजल्ट भी जल्दी देता है। इस बार 2025 में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी और 10वीं की 17 फरवरी से 25 फरवरी तक हुई थी, इन परीक्षाओं में करीब 39 लाख बच्चे शामिल हुए थे। जिसमें 12वीं में करीब 13 लाख और 10वीं में 15 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
अब बोर्ड कॉपियों की जांच में व्यस्त है। पिछले साल की तरह इस बार भी नतीजे जल्दी आने की उम्मीद है। 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंत में और 10वीं का अप्रैल की शुरुआत में आ सकता है। बोर्ड के अध्यक्ष अधिकारी आनंद किशोर ने कहा है कि वे समय पर नतीजे जारी करने की कोशिश कर रहे हैं।
Bihar Board 12th 10th Result 2025: Overview
Name of Board | Bihar Board School Examination Board |
Article | Bihar Board 12th 10th Result 2025 Link |
Types of Article | 12th 10th Result 2025 Link |
Bihar Board 12th Exam Start Date | 1 February 2025 |
Bihar Board 12th Exam Start Date | 25 February 2025 |
Bihar Board 10th Exam Start Date | 17 February 2025 |
Bihar Board 10th Exam Last Date | 25 February 2025 |
Result Date | Below |
Result Download Link | Below |
Result Download Mode | Online |
Official Website | biharboardonline.com |
join Telegram | Click Here |
Bihar Board 12th 10th Result 2025 latest update
अगर इस समय देखा जाएँ तो बिहार बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट 2025 कब आएगा? यह सवाल हर छात्र के मन में है। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च और 10वीं का 31 मार्च को आया था, इसलिए इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स और एक्स पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट मार्च के तीसरे या चौथे हफ्ते और 10वीं का अप्रैल की शुरुआत में आ सकता है।
बोर्ड हर साल रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करता है जिसमें बोर्ड के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री शामिल होते हैं। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाता है। अगर आपको अपडेट सबसे पहले चाहिए तो बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और @officialbseb पर X को फॉलो करते रहें।
बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर का रिजल्ट जल्द जारी होगा
बिहार बोर्ड ने 26 फरवरी 2025 से कॉपियों की जांच शुरू कर दी है। इस बार बोर्ड ने 136 मूल्यांकन केंद्रों पर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात किए हैं, ताकि रिजल्ट जल्दी और सही तरीके से तैयार किया जा सके। ये सभी कंप्यूटर बोर्ड के मुख्यालय से जुड़े हुए हैं, ताकि डेटा सीधे अपडेट होता रहे। पिछले कुछ सालों में बिहार बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की गति बढ़ा दी है। 2024 में 12वीं का रिजल्ट 87.21% और 10वीं का 82.91% पास प्रतिशत के साथ आया। इस बार भी बोर्ड की कोशिश है कि छात्रों को रिजल्ट जल्दी मिले ताकि वे बिना देरी किए अपनी आगे की पढ़ाई या करियर प्लानिंग कर सकें।
रिजल्ट में मिलने वाली जानकारी
जब आप अपना रिजल्ट चेक करेंगे तो उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होंगी। आइए जानते है कि रिजल्ट में क्या होगा।
- छात्र का नाम
- रोल नंबर और रोल कोड
- स्कूल का नाम
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्टेटस
- परसेंटेज
- डिवीजन
ऑफिशियल वेबसाइट
रिजल्ट चेक करने के लिए सही लिंक जानना बहुत जरूरी है। बिहार बोर्ड हर साल अपने आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट करता है। यहां कुछ मुख्य वेबसाइट दी गई हैं जहां से आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- secondary.biharboardonline.com
- seniorsecondary.biharboardonline.com
- inter.onlinebseb.in
इनके अलावा आप नीचे की और दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से चेक कर सकते है रिजल्ट घोषित होते ही ये लिंक एक्टिव हो जाएंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
आपकी जानकारी के लिए बता दें की रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2025 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा।
- यहाँ रोल कोड और रोल नंबर डालने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें, और आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
Bihar Board 10th Result 2025 | Check Now ![]() |
Bihar Board 12th Result 2025 | Check Now ![]() |