pfms scholarship 2025:उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग शुरू की गई यूपी स्कॉलरशिप योजना जिसके लिए हर साल लाखो छात्र एवं छात्रएं आवेदन करते है सरकार द्वारा यह योजना छात्रों को शिक्षा में सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जाती है। यह योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने में मदद करती है। हाल ही में यूपी छात्रवृत्ति की एक और किस्त जारी की गई है, जिससे लाखों छात्रों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की गई है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, यूपी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े.
आप सभी को इस लेख में, हम बताएंगे कि आप अपने छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति कैसे जांच सकते हैं, किन छात्रों को यह लाभ मिल रहा है, और यदि आपका पैसा नहीं आया है तो क्या करें।
यूपी स्कॉलरशिप पेमेंट कैसे चेक करें
यूपी स्कॉलरशिप पेमेंट चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले PFMS की वेबसाइट (pfms.nic.in) पर जाएं।
- इसके बाद “Know Your Payments” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब यहां अपना बैंक का नाम और अकाउंट नंबर डालें।
- इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरें और “Submit” पर क्लिक करें।
- अब आपके खाते में ट्रांसफर की गई रकम की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
यूपी स्कॉलरशिप आधिकारिक पोर्टल से कैसे चेक करें
- सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (scholarship.up.gov.in) पर जाएं।
- इसके बाद “Status” सेक्शन में जाकर “Application Status” चुनें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
- इसके बाद “Search” बटन पर क्लिक करें। आपका स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
किसे मिलेगा यूपी स्कॉलरशिप का लाभ
- प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति: कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए।
- पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति: कक्षा 11वीं और 12वीं तथा स्नातक स्तर के छात्रों के लिए।
- डैशमोटर छात्रवृत्ति: उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए।
UP Scholarship Category-wise:Overview
श्रेणी | वार्षिक राशि (लगभग) |
---|---|
शहरी सामान्य वर्ग | ₹19,884 |
ग्रामीण सामान्य वर्ग | ₹25,545 |
अनुसूचित जाति | ₹30,000 |
अनुसूचित जनजाति | ₹30,000 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | ₹30,000 |
यूपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता क्या है?
- यूपी स्कालरशिप लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।आवेदक की परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए:
- आवेदक का ग्रामीण क्षेत्र: ₹2 लाख तक
- आवेदक का शहरी क्षेत्र: ₹2.5 लाख तक
- इससे पहले आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो।
यूपी स्कॉलरशिप न आने पर क्या करें
- आप ऊपर बताए गए तरीकों का उपयोग करके अपने आवेदन की स्थिति जांचें।
- अब आप अपनी बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करें: सुनिश्चित करें कि आपने सही बैंक विवरण दिया है।
- इसके बाद पीएफएमएस अस्वीकृति स्थिति जांचें: कभी-कभी पीएफएमएस में अस्वीकृति के कारण भुगतान अटक जाता है। इसे समय रहते ठीक करवा लें।
- अब समाज कल्याण विभाग से संपर्क करें: अपने जिले के समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क करें और समस्या बताएं।
Home | Click Here |
UP Scholarship Status | Click Here |