UP Board Result 2025 Kab Aayega:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज जल्द ही UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा करने जा रहा है। यूपी बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल को पूरा हो जाएगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। UPMSP की ओर से UP बोर्ड रिजल्ट डेट को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कब आएगा UP बोर्ड रिजल्ट 2025 के बारे में पूरी जानकारी नीचे देखें।
UP board Result Kab Aayega 2025?
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 को लेकर लगातार सर्च कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है।
यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के 10 से 15 दिन बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अब तक प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 के बीच दोपहर 2:00 बजे के बाद प्रकाशित होने की संभावना है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट तिथि 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं
यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट की तिथि की घोषणा अभी विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से नहीं की गई है। हालांकि, सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट अप्रैल माह में जारी किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें? इसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं-
- UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- UP बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, कैप्चा कोड डालें और “सबमिट” या “रिजल्ट देखें” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इस तरह आप यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Result 2025 | Click Here |
UP Board Result 2025 | Click Here |