बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट है। यह परीक्षा हर साल फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती है, जिसमें बिहार के लाखों छात्र भाग लेते हैं। इस साल 2025 में यह परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। अब सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
अगर देखा जाएँ तो बिहार बोर्ड भारत में सबसे तेजी से रिजल्ट जारी करने वाले बोर्ड में से एक है। आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 30-40 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है। पिछले साल 2024 में मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च को आया था, जिसमें 82.91% छात्र पास हुए थे। इस साल भी उम्मीद है कि रिजल्ट मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट, पासिंग पर्सेंटेज और दूसरे आंकड़े भी जारी किए जाते हैं। यह रिजल्ट छात्रों के लिए काफी अहम होता है, क्योंकि इसके आधार पर ही वे 11वीं में अपनी पसंद की स्ट्रीम चुनते हैं।
Bihar Board 10th Result 2025: Overview
Name of Board | Bihar Board School Examination Board |
Article | Bihar Board 10th Result 2025 New Link |
Types of Article | 10th Result 2025 New Link |
Bihar Board 10th Exam Start Date | 17 February 2025 |
Bihar Board 10th Exam Last Date | 25 February 2025 |
Result Date | Below |
Download Link | Below |
Result Download Mode | Online |
Official Website | biharboardonline.com |
Bihar Board 10th Result 2025
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 वो खास पल है जिसका हर छात्र बेसब्री से इंतजार करता है। ये सिर्फ उनकी मेहनत का नतीजा नहीं बल्कि उनके करियर का पहला बड़ा कदम भी होता है। इस साल परीक्षा देने वाले छात्र अपने रिजल्ट के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि बिहार बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा।
रिजल्ट में हर छात्र को उसके विषयवार अंक, कुल अंक, पास/फेल स्टेटस और डिवीजन की जानकारी मिलेगी। पिछले साल पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 97.8% अंकों के साथ टॉप किया था। इस बार भी टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वो स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस तरह बिहार बोर्ड हर छात्र को आगे बढ़ने का पूरा मौका देता है।
Bihar Board 10th Result 2025 Direct Link
बिहार बोर्ड हर साल रिजल्ट चेक करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नया लिंक जारी करता है। यह लिंक जल्द ही साल 2025 के लिए भी एक्टिव हो जाएगा। आमतौर पर रिजल्ट चेक करने का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इस लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान टाइम्स और जागरण जोश जैसे कुछ न्यूज पोर्टल भी रिजल्ट चेक करने के लिए अलग से लिंक उपलब्ध कराते हैं।
रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कई बार साइट स्लो हो सकती है या क्रैश भी हो सकती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें। साथ ही रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपडेट दिए जाते हैं, जहां से आप तुरंत जानकारी ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक
रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है। बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके बताए हैं। नीचे स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया जा रहा है जिसकी मदद से आप रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Bihar Board 10th Result 2025 का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। अगर कैप्चा कोड मांगा जाए तो उसे भी सही से भरें।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें।
Bihar Board 10th Result 2025 | Check Now ![]() |
Bihar Board 12th Result 2025 | Check Now ![]() |