2025 में घर बैठे नई ऑनलाइन Farmer Registry कैसे करें किसान

Farmer Registry:दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत में किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। उनकी मेहनत और योगदान से ही कृषि क्षेत्र समृद्ध होता है। किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने 2025 में नई किसान रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की है, जिससे किसान अब घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको किसान रजिस्ट्री के बारे में पूरी जानकारी देंगे और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका बताएंगे।

किसान भाइयों किसान रजिस्ट्री एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां किसानों की सभी महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रहती है। इससे सरकार को किसानों तक सीधे योजनाएं और लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है।

Farmer Registry 2025 overview

शुरुआत 2023
उद्देश्य किसानों का डिजिटल डेटाबेस बनाना
लाभार्थी सभी किसान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खेत के कागजात
वेबसाइट www.pmkisan.gov.in
हेल्पलाइन नंबर 155261
लागू पूरे भारत में

Farmer Registry 2025 का मुख्य उद्देश्य

  • इसके माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना।
  • कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाना।
  • किसानों को सब्सिडी और वित्तीय सहायता तक आसान पहुंच प्रदान करना।

किसान रजिस्ट्री के लाभ किया है? 

किसान भाइयों फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने से किसानों को कई लाभ मिलते हैं:जैसे

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) और अन्य योजनाओं का लाभ।
  • सब्सिडी और वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर।
  • मोबाइल पर फसल उत्पादन, सिंचाई और मौसम की जानकारी।
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फसल बेचने की सुविधा।
  • किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कम ब्याज दर पर कृषि ऋण।

घर बैठे ऑनलाइन Farmer Registry कैसे करें?

अब किसान घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर “Farmer Registration” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें।
  • इसके बाद अपने राज्य और जिले का चयन करें।
  • अब अपनी खेती का क्षेत्रफल और फसल का विवरण दें।
  • इसके बाद सिंचाई के स्रोत की जानकारी भरें।
  • अब अपनी बैंक का नाम, शाखा का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड भरें।
  • इसके बाद आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खेत के कागजात की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अब सारी जानकारी दोबारा चेक करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको पंजीकरण ID मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखें।

पंजीकरण कराने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जमीन के कागजात (7/12 एक्सट्रैक्ट या पट्टा)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
Home Click Here
Farmer Registry Click Here

Leave a Comment