PM Kisan new Registration:दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है की भारत एक कृषि प्रधान देश है, और इसकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर करता है। लेकिन छोटे और सीमांत किसान अक्सर आर्थिक तंगी के कारण अपनी खेती को ठीक से नहीं चला पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना की शुरुआत की, जिसके तहत हर पात्र किसान को सालाना ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है।
अब सवाल यह उठता है कि इस योजना का लाभ कैसे उठाया जाए, कैसे पंजीकरण कराया जाए और किन किसानों को यह मदद मिल सकती है? आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं।
Good News:सभी महिलाओं को फ्री सोलर चूहा मिलना शुरू, यहाँ से करें आवेदन
PM Kisan Yojana का उद्देश्य?
दोस्तों आप सभी तो जानते है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना है, जिसमें किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इस योजना का उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना।
- और खेती की लागत को कम करने में सहायता प्रदान करना।
- किसानों को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे अपनी खेती को सुचारू रूप से चला सकें।
पीएम किसान योजना का कौन-कौन से किसान लाभ उठा सकते हैं?
अगर देखा जाएँ तो इस योजना का लाभ हर किसान को नहीं मिलता है। इसके लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं:
- इस योजना का लाभ केवल उन किसानो को मिलता है जो भारत के नागरिक है।
- लघु एवं सीमांत किसान, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि हो।
- किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
- किसान के नाम पर किसी भी प्रकार का सरकारी डाक या अन्य सरकारी सहायता नहीं होनी चाहिए।
किसे नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ
- वे किसान जो संस्थागत भूमि के मालिक हैं।
- संवैधानिक पदों पर आसीन लोग, जैसे सांसद, विधायक, मंत्री आदि।
- केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी और कर्मचारी।
- ऐसे किसान जिनकी वार्षिक आय ₹10 लाख से अधिक है।
- ऐसे किसान जो पहले से ही किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं।
पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
किसान भाइयों अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप बहुत ही आसान तरीके से ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ऑनलाइन प्रक्रिया
- पीएम किसान योजना में Registration करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ‘New Farmer Registration’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, तहसील और ब्लॉक चुनें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता विवरण और भूमि संबंधी जानकारी भरें।
- फॉर्म जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लें।
ऑफलाइन प्रक्रिया
- आप अपने ग्राम पंचायत, सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) या कृषि विभाग के दफ्तर में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
- वहां आपको अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और ज़मीन के दस्तावेज़ों की कॉपी जमा करानी होगी।
पीएम किसान योजना के पैसे कब और कैसे मिलते हैं?
किस्त संख्या | राशि (₹) | कब आती है? |
---|---|---|
पहली किस्त | 2000 | अप्रैल-जून |
दूसरी किस्त | 2000 | अगस्त-नवंबर |
तीसरी किस्त | 2000 | दिसंबर-मार्च |
अगर किसी किसान को समय पर पैसा नहीं मिल रहा है, तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकता है।
Home | Click Here |
PM Kisan new Registration | Click Here |