UP Scholarship 2025:Overview
छात्रवृत्ति | यूपी छात्रवृत्ति 2025 |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
प्रदेश | उत्तर प्रदेश |
Category | Gen OBC SC ST Minority |
छात्रवृत्ति आने की तिथि | 31 मार्च 2025 तक |
Scheme | UP Scholarship – Government of Uttar Pradesh |
UP Scholarship Kab Tak Aayega 2025 class 12
उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, 22 मार्च तक उन छात्रों को भुगतान ट्रांसफर करने का लक्ष्य रखा गया था, जिन्हें अभी तक छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिला है। अभी भी लाखों छात्र ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले 31 मार्च तक इन सभी छात्रों के खातों में भुगतान जमा कर दिया जाएगा। जिसे PFMS पोर्टल पर चेक किया जा सकता है।
यूपी छात्रवृत्ति भुगतान चेक करते समय आपको यह ध्यान रखना होगा कि जिस तिथि को ट्रेजरी स्टेटस वेरीफाई होगा उसके दो-तीन दिन के अंदर यूपी छात्रवृत्ति का पैसा आपके बैंक खाते में जमा हो जाएगा। इस दौरान पॉलिटेक्निक आईटीआई बीएड ग्रेजुएशन डिप्लोमा आदि कोर्स करने वाले सभी सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक को भुगतान किया जा रहा है।
GEN OBC SC ST Minority स्कॉलरशिप 2025 कब तक आएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी छात्रवृत्ति के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। जनरल ओबीसी एससी एसटी माइनॉरिटी वर्ग के वे सभी अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक भुगतान नहीं मिला है, उन्हें 31 मार्च से पहले छात्रवृत्ति मिल जाएगी। एससी एसटी छात्रों को 31 मार्च तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया है। उनकी छात्रवृत्ति जून 2025 तक आ जाएगी।
यूपी स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?
यूपी स्कॉलरशिप चेक करने के लिए PFMS पोर्टल पर एक सीधा लिंक सक्रिय किया गया है। छात्रवृत्ति के भुगतान विवरण की जांच करने के लिए, नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले PFMS पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर आपको DBT स्टेटस ट्रैकर का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- Any other external system चुनें, DBT status में पेमेंट चुनें और आखिर में पेमेंट डिटेल देखने के लिए एप्लीकेशन आईडी डालें।
- इस तरह आप UP स्कॉलरशिप पेमेंट चेक कर सकते हैं।
UP Scholarship Status Check | Click Here |
PFMS Payment | Click Here |